खबर लहरिया चित्रकूट चित्रकूट: आम से अमावट बना रही महिलाएं

चित्रकूट: आम से अमावट बना रही महिलाएं

आम का सीजन आते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक चेहरे ख़ुशी से खिल उठते हैं। आम की मिठाई, पन्ना से लेकर आम पापड़ लोग खूब शौक से खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चित्रकूट के चदई गाँव की कुछ महिलाएं ग्रामीणों को आम के अमावट बना कर खिला रही हैं। ये महिलाएं आम का सीज़न शुरू होते ही कच्चे आम से लेकर पके हुए आम का अमावट बनाती हैं, और अपने परिवार वालों के साथ आसपास के ग्रामीणों को भी यह स्वादिष्ट अमावट सप्लाई करती हैं।

आइए मिलते हैं इन महिलाओं से और जानते हैं कि आखिर कैसे बनते हैं आम के अमावट। ये महिलाएं दिनभर मेहनत करके अमावट तैयार कर रही हैं और सबका दिल जीत रही हैं। इस छोटे से ही रोज़गार से सही लेकिन इस काम को करके ये महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हैं और हमारे देश की ग्रामीण महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम कर रही हैं।

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।