खबर लहरिया असर चित्रकूट: वाल्मीकि समुदाय के लोगों को मिला पानी | खबर का असर

चित्रकूट: वाल्मीकि समुदाय के लोगों को मिला पानी | खबर का असर

चित्रकूट जिले ब्लॉक पहाड़ी के ग्राम पंचायत नोनार में काफी समय से पानी की समस्या थी। सप्लाई का पानी लगभग दो महिने से नहीं आ रहा था।
वही दो परिवार वाल्मीकि समुदाय के थे। गांव में इनके दरवाजे लगा हैंडपंप लगभग डेढ़ साल से खराब पड़ा था।

वाल्मीकि परिवार की सुनीता ने बताया हमारा हैंडपंप सालों से खराब पड़ा है। हम पानी के लिए इधर-उधर भटकते हैं। लोग हमें वाल्मीकि होने के कारण पानी नहीं भरने देते। अगर हमें पानी की जरूरत है तो कोई हमे पानी भर के दे तब हमें पानी मिलता है। नही बैठे रहो घंटों चाहे काम पड़े हो या प्यासे मरो। लेकिन जब हमारी खबर खबर लहरिया में निकली उसके तीन दिन बाद ही हमारे दरवाजे का हैंडपंप सही हो गया। जिससे हमे बहुत राहत मिली और हमे अब पानी मिलने लगा, नहीं हम एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे थे। कई कई दिन नहाते नहीं थे।

नोनार के ग्रामीण भी बहुत खुश थे। कहा हमें लगा खबर से कुछ नहीं होने वाला लोग निकालते रहते हैं होता कुछ नहीं है। लेकिन खबर लहरिया में खबर निकली और हमारी समस्या तुरंत दूर हो गाई पानी मिलने लगा। अब दोनो टाइम सप्लाई का पानी आता है जिससे हमें बहुत राहत मिली है।

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।