खबर लहरिया चित्रकूट चित्रकूट: रामनगर ब्लॉक में हुई वोटो की गिनती

चित्रकूट: रामनगर ब्लॉक में हुई वोटो की गिनती

चित्रकूट जिले के ब्लॉक रामनगर के चार गाँवों में चुनाव के बाद आज 14 जून को वोटों की गिनती हुई है। चुनाव में 12 सदस्य खड़े हुए थे। जिसमें से आठ सदस्यों को जीत प्राप्त हुई है। चुनाव पंचायत वार्ड सदस्य के चुनाव में यहां लगभग 655 वोट पड़े थे।

रामनगर ब्लॉक के चुनाव पंचायत सदस्य आर.के गुप्ता के अनुसार चार गाँवो में चुनाव हुए थे। चुनाव में बरिया गाँव एक सदस्य, पिपरौंदा से दो सदस्य, पहाड़ी से तीन सदस्य और हन्नौविका से दो सदस्य जीते हैं। वोटिंग की गिनती सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चली और लोग प्रमाण पत्र लेकर अपने-अपने घर चले गए।

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।