गोबरिया गांव की कुशवाहा बस्ती में लगातार बारिश से शैला देवी के परिवार पर बड़ी मुसीबत आ गई है। बारिश का पानी उनके मकान में भर गया, जिससे घर में रखा गेहूं और अन्य अनाज नष्ट हो गया। घर-गृहस्थी का सामान भी पानी में बह गया। बारिश के कारण खेती को भी भारी नुकसान हुआ है। करीब दो बीघा में अमरूद और दो बीघा में गेहूं-धान की फसल प्रभावित होकर नष्ट हो गई। हालात ऐसे हैं कि परिवार के पास खाने तक के लिए पर्याप्त अनाज नहीं बचा है। शैला देवी का कहना है कि अभी तक उन्हें सरकारी स्तर पर कोई मदद नहीं मिली है। तरहुआ और बांदा को जोड़ने वाली सड़क के आसपास भी बारिश और जलभराव का असर देखने को मिल रहा है।
ये भी देखें –
चित्रकूट में आंधी-तूफान का कहर: कहीं पेड़ गिरे तो कहीं स्कूल की दीवार गिरी
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’