खबर लहरिया क्राइम चित्रकूट : शादी में चली गोली, 2 की मौत

चित्रकूट : शादी में चली गोली, 2 की मौत

जिला चित्रकूट : 3 अप्रैल 2022 को ब्लॉक रामनगर गांव इटवा में द्वारचार के दौरान गोली बारी होने का मामला सामने आया है। इटवा गांव के नत्थू यादव के अनुसार उसके बेटे रामकरण की नोनागर गांव में बारात गयी थी। वहां उसका द्वारचार हो रहा था तभी उसके बेटे को गोली लग गयी। दूसरी गोली लड़के के चाचा को लगी जिससे उसी समय उनकी मौत हो गयी। बारातियों द्वारा राजापुर थाने में फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी देखें – चित्रकूट: बलात्कार के आरोपी बाहर, पीड़ित परिवार झेल रहा उत्पीड़न। जासूस या जर्नलिस्ट

नत्थू यादव का आरोप है कि जिसने गोली चलाई उसका नाम बबलू यादव और पप्पू यादव है। उसने पहले भी कई बार गोलियां चलाई है। कई बार हादसा हो चुका है। वह चाहतें हैं कि पुलिस विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाए।

ये भी देखें – दलित हूँ तो क्या सामाजिक पर्व में नहीं जा सकती ?

कर्वी के एसपी अतुल शर्मा का कहना है कि मौके पर उन्होंने बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी फरार है। दोनों पर जल्द कार्यवाही होगी।

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke