खबर लहरिया खेती चित्रकूट: 50 प्रतिशत टमाटर की खेती बारिश से हुई बर्बाद

चित्रकूट: 50 प्रतिशत टमाटर की खेती बारिश से हुई बर्बाद

जिला चित्रकूट ब्लॉक मऊ गांव मुरका‌ में लगातार बारिश होने के कारण किसानों की सब्ज़ी खेतों में सड़ रही है। यहां लगभग दो सौ बीघा में किसानों ने टमाटर लगाया हुआ है। रिमझिम लगातार बारिश टमाटर के लिए बहुत नुकसानदायक हुआ है। खेत में पानी भरा है। पूरी ज़मीन भिगी‌ हुई है। ज़मीन पर टमाटर फैले हुए हैं। इस कारण से पचास परसेंट टमाटर सड़ गए हैं। एक किसान का लाखों का नुक़सान हुआ है। इसी टमाटर की खेती से पूरे परिवार का खर्च चलता है। दवा खाना,बच्चो की पढ़ाई-लिखाई सभी खर्च चलता है।

ये भी देखें- बुंदेलखंड: बारिश की मार ने किसानों को किया बेहाल

सन् 2014 में ऐसे ही टमाटर की खेती नष्ट हुई थी और अब इस साल भी नष्ट हो गई है। एक तरफ कोरोना की तीसरी लहर भी आ गयी है। वहीं जो खेती थी वह भी नष्ट हो गई है। अगर काम-धाम नहीं चलेगा तो लोग बच्चों को क्या खिलाएंगे? इतनी फसलें बर्बाद हुई इसके बावजूद भी अभी तक कोई अधिकारी या लेखपाल कोई भी झांकने तक नहीं आया।

ये भी देखें : बुंदेलखंड के क्षेत्रों में लगातार बारिश से किसानों की फसलें हुईं बर्बाद

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)