खबर लहरिया Hindi होली में बंद सीएचसी चित्रकूट, बिना सूचना पहुंचे मरीज हुए परेशान

होली में बंद सीएचसी चित्रकूट, बिना सूचना पहुंचे मरीज हुए परेशान

2 मार्च से जिला चित्रकूट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की छुट्टी के चलते इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टीबी के मरीज दवा लेने आए तो उन्हें न डॉक्टर मिले और न दवा, एक्स-रे कराने वाले मरीज दो-दो दिन से चक्कर लगा रहे हैं, जबकि जुखाम-बुखार जैसे सामान्य मरीजों को भी उपचार नहीं मिल पा रहा। केवल नाम मात्र की इमरजेंसी सेवा खुली है, जहां सीमित व्यवस्था के कारण मरीजों को लौटाया जा रहा है। दूर-दराज़ से किराया खर्च कर पहुंचे लोगों में नाराज़गी और चिंता साफ दिखी—कई मरीजों ने बताया कि पहले से इलाज चल रहा था, दवा खत्म हो चुकी है, लेकिन बिना सूचना अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की इस स्थिति ने मरीजों और उनके परिजनों को असमंजस और परेशानी में डाल दिया है।

ये भी देखें – 

Kanpur News: 45 करोड़ रुपए की लागत से बना सरकारी अस्पताल, 1 साल से बंद 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *