खबर लहरिया असर चित्रकूट: कई पीढ़ी बाद गाँव में लगा हैंडपंप, देखिए खबर लहरिया की खबर का असर

चित्रकूट: कई पीढ़ी बाद गाँव में लगा हैंडपंप, देखिए खबर लहरिया की खबर का असर

चित्रकूट: कई पीढ़ी बाद गाँव में लगा हैंडपंप, देखिए खबर लहरिया की खबर का असर

खबर लहरिया की रिपोर्टिंग के बाद गाँव में बना हैंडपंप

जिला चित्रकूट ब्लॉक मऊ गांव कोलमजरा। यहाँ बहेलिया परिवार पीढ़ी से वोट डालते रहे कोई प्रधान कुछ भी विकास नही किया पर इस साल के नये प्रधान शोभ नाथ जैसे ही प्रधान बन गये वैसे बहेलिया परिवार के लिए हैण्डपम्प लगवा दिए। लगभग तीन सौ परिवार खुश हुए। पहले सड़क पार करके पानी भरने जाते थे और वह भी दूसरे के हैण्डपम्प में तो वह लोग भगा देते थे। पानी नही भरने देते थे। और सड़क पार करने में आये दिन एक्सीडेंट हो जाते रहे। अब उन लोगों के लिए सुविधा हो गई। पानी के लिए इन परिवारों को आशा है की उनकी बस्ती में और विकास होगा। पीढी बीत गई सभी लोग वोट ले लेते थे पर कोई विकास नही किया। हमारे लिए पानी के व्यवस्था हो गई। अब पानी के लिए इधर उधर नही भटकना पड़ेगा लोग बहुत खुश हैं।

कोलमजरा प्रधान शोभ नाथ का कहना है की इन परिवारों को लिए पानी के लिए बहुत दिक्कत थी। प्रधान जबसे हुए हैं इन्होने तीन मजरा में तीन हैण्डपम्प लगवा दिये। इन परिवारों के लिए अभी और कोशिश है की विकास करवाएंगे।

पहली स्टोरी यहां देखें:-

 

कोविड से जुड़ी जानकारी के लिए ( यहां ) क्लिक करें।