खबर लहरिया Blog शंघाई-बीजिंग में हफ़्तों से घरों में कैद हैं लोग, कोरोना नियम हुए सख़्त

शंघाई-बीजिंग में हफ़्तों से घरों में कैद हैं लोग, कोरोना नियम हुए सख़्त

International News : चीन की राजधानी बीजिंग व शंघाई शहर में बढ़ते कोविड मामलों की वजह से नागरिक हफ़्तों से घरों में कैद है।

                                                                                                                              credit – Reuters

चीन के शंघाई में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों के घरों के अंदर कैद करके रख दिया है। कोरोना के मामलो को रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन के नियमों में कड़ाई कर रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश की जीरो कोविड पॉलिसी के असर को दोगुना करने को कहा है। द हिन्दू की 9 मई की रिपोर्ट्स के अनुसार शंघाई के 25 मिलियन लोग कई हफ़्तों से अपने घरों में कैद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते एक हफ़्ते के अंदर चीन के 20 और शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। इसका मतलब यह है कि अब तक चीन के 45 से ज़्यादा शहरों में लॉकडाउन लग चुका है।

ये भी देखें – COVID-19 की चौथी लहर! बचाव है ज़रूरी। हेलो डॉक्टर शो

शंघाई में घर से नहीं निकल सकते लोग

                                                                                 credit – Reuters

शंघाई में लगातार 6 हफ्तों से लॉकडाउन लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार, यहां कोरोना संक्रमण की रफ़्तार कम करने के लिए प्रतिबंधों को और भी ज़्यादा सख़्त कर दिया गया है। हालाँकि, यह भी कहा जा रहा है कि इसे लेकर कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। बताया गया कि शंघाई के 16 जिलों में से 4 लोगों को सप्ताह के आखिर में नोटिस दिया गया कि वे लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते और न ही डिलीवरी ले सकते हैं।

हालांकि, इससे पहले लोगों को घरों के बाहर रेजिडेंटल एरिया में घूमने की इज़ाज़त थी।

Reuters की रिपोर्ट में, शंघाई के कोको वांग नाम के व्यक्ति ने कहा, “यह एक जेल की तरह था। हम वायरस से नहीं डरते। हम इस नीति से डरते हैं।”

ये भी देखें – क्या कोविड-19 से ठीक होने के बाद भी हो सकता है इसका संक्रमण?

बीजिंग में भी कड़े हुए नियम

                                                                                                                         credit – Reuters

इसके साथ ही चीन के एक और बड़े शहर बीजिंग में भी चीन सरकार द्वारा सख़्त प्रतिबंधों का ऐलान किया गया है। यहां के दक्षिण-पश्चिम में सोमवार, 9 मई 2022 को सभी नागरिकों से बाहर निकलने के लिए मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, ऐसे कोई भी गतिविधि या काम जिससे कोरोना वायरस फ़ैल सकता है, उन सभी कामों के लिए भी मना कर दिया गया।

इसके आलावा बीजिंग में लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है। साथ ही रेस्टोरेंट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया गया है। यहां तक की कई इमारतों और पार्क को सील तक कर दिया गया है।

कोरोना वर्ल्ड मीटर के मुताबिक 10 मई 2022 तक चीन में कोरोना के 220,397 कुल मामले हैं। अभी तक 5,191 की कोरोना से मौत और 207,138 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। लेकिन शंघाई और बीजिंग के दृश्य ने पूरी दुनिया के लोगों को चौका कर रख दिया है। चीन की सरकार कड़े नियमों के ज़रिये कोरोना को हराने की योजना बना रही है लेकिन आखिर लोगों को हफ़्तों तक घरों में कैद रखना क्या सही में उनके जीवन को बचाना कहा जाएगा?

ये भी देखें – कोरोना के बाद बच्चों में हो रहा MIS-C सिंड्रोम, एक्सपर्ट बता रहे बचने का तरीका | Fact Check

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke