खबर लहरिया Hindi Chhattisgarh News: राख मिला पानी खेतों में पहुंचा तो बढ़ी मुश्किलें, किसान बोले- घट गई पैदावार

Chhattisgarh News: राख मिला पानी खेतों में पहुंचा तो बढ़ी मुश्किलें, किसान बोले- घट गई पैदावार

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक के आसपास के गांवों में किसान खेतों में पहुंच रहे राख मिले पानी को लेकर परेशानी बता रहे हैं। खोखरो आमा, भेंगारी, चारमार और कटंगड़ीही के किसानों का कहना है कि खेतों में लगातार नमी और काला कीचड़ जमा रहने से ट्रैक्टर धंस जाते हैं। किसानों के मुताबिक, खेतों में जोंक भी बढ़ गई हैं, जिससे निदाई-कोड़ाई के लिए मजदूर मिलना मुश्किल हो रहा है। उनका कहना है कि पहले 1-2 घंटे में खेत की जुताई हो जाती थी, लेकिन अब कई खेतों में ट्रैक्टर धंसने के कारण 4-5 घंटे तक लग जाते हैं। कुछ किसानों का दावा है कि पानी की वजह से खेतों की पैदावार भी कम हुई है और कुछ जमीन खेती के लायक नहीं रह गई है।

ये भी देखें –

CG Protest Against Coal Mining: रायगढ़ के जंगल, खदान और जनसुनवाई का सच, ज़मीन की लड़ाई में उठाई गई सामाजिक कार्यकर्ता रिनचिन

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke    

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *