खबर लहरिया छतरपुर छतरपुर में लड़कों ने किया हमला लड़कियों पर

छतरपुर में लड़कों ने किया हमला लड़कियों पर

छतरपुर सिविल लाईन थाना अंतर्गत डेरा पहड़ी के पास चार पॉच आवारा लड़कों ने कोचिंग जाती लड़कियों को पीटा . प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लड़कियां कोचिंग क्लासिस ज्वाइन करने जा रहीं थीं कि चार पॉच आवारा लडकों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और लात घूंसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी. जब कोचिंग के टीचर बचाने आगे बढ़े तो दबंगों ने उन पर ईटों से हमला कर के क्लास में बंद कर दिया और लड़कियों को धमकाने लगे की अगर पुलिस में रिपोर्ट की तो तुम लोगों को जान से मार देंगे . लड़कियों ने हिम्मत करके पुलिस को सूचना दी इसके अलावा पत्रकारों के आईसना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत जैन से भी मदद की गुहार लगाई . तब नवनीत जैन उर्फ वंटी भइया सगंठन के साथ सिविल लाईन थाना पुहंचे और आरोपियों पर कार्यवाही की मॉग की सिविल लाईन थाना प्रभारी बिनायक शुकला ने आरोपियों पर जल्ज से जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया.