खबर लहरिया खेती छतरपुर : पान की अनोखी खेती देखें

छतरपुर : पान की अनोखी खेती देखें

छतरपुर जिले में पान की खेती सदियों से चली आ रही है। गढ़ी मलहरा पान की खेती के लिए मशहूर है। यहां दूर-दूर से लोग पान खरीदने आते हैं। यहां के पान अन्य राज्यों में भी बेचे जाते हैं। पान लगाने वाले किसानों ने बताया, पान को अलग तरीके से लगाया जाता है। यह एक ही जगह लगता है। एक घर जैसा बनाकर पान की खेती की जाती है और एक बार में 55 हज़ार पान निकल आते हैं।

ये भी देखें – पन्ना: महंगाई के चलते किसानों ने किया खेती में बदलाव

किसानों का कहना था, उनके पान की खेती का नुकसान हो जाता है तो प्रशासन द्वारा उन लोगों को कोई भी मदद नहीं मिलती। कई बार किसानों की पान की खेती खराब हो चुकी है लेकिन कोई भी भरपाई नहीं की जाती। किसान अपने पान बनारस, भोपाल, इंदौर, उत्तर प्रदेश, लखनऊ आदि जगहें बेचते हैं।

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके कासब्सक्रिप्शन लें
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke