खबर लहरिया छतरपुर छतरपुर: चार बदमाशों ने घर में घुस कर महिला को मारी गोली

छतरपुर: चार बदमाशों ने घर में घुस कर महिला को मारी गोली

छतरपुर जिले में 11 फरवरी 2020 को पुरानी दुश्मनी के कारण बेटे को मारने आए थे बदमाश, नहीं मिला तो मां को मार दी गोली- सिंचाई कॉलोनी की वारदात, थाने में दर्ज हुआ मामला…..छतरपुर। शहर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी में गोली मारने की घटना सामने आई है।

यहां दो बदमाशों ने आकाश यादव नाम के एक बदमाश के घर में घुसकर उसकी मां माया यादव को गोली मार दी। हमलावर आकाश को खोजने घर पहुंचे थे जब आकाश घर पर नहीं मिला तो हमलावरों ने उसकी मां को निशाना बना लिया। और उसी समय गोली से मार दिया है जो की मौके पर अफरा तफरी मच गया है

आकाश के छोटे भाई विक्की यादव ने बताया कि उसके भाई आकाश यादव एवं हरेन्द्र ङ्क्षसह के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है इसी विवाद के चलत हरेन्द्र सिंह एवं तीन-चार अन्य बदमाशों ने योजना बनाकर उसके घर पर हमला कर दिया। बदमाश बाईक से घर पहुंचे और आकाश के बारे में जानकारी ली, जब उसकी मां ने बताया कि आकाश घर पर नहीं है तो दोनों बदमाशों ने मां पर फायरिंग कर दी।

हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली महिला के पेट में लगी है। जिला अस्पताल में साथ में घायल महिला के साथ बेटा भी है मौके पर बहुत ही ज़्यादा भीड़ हो गई है जिलाध्यक्ष, भाजपा पार्टी, के गुड्डू सिंह ने बताया है की हम सभी लोग जिला अस्पताल आये हुए है हमारे कार्यकर्ता विक्की यादव के माता जी है निश्चित रूप से यहाँ कानून व्वयस्था बहुत खराब है सिस्टम इतना तंग है शासन परेशान की जो स्थिति हैवाराणसी: दिनदहाड़े 2 बाइक सवारों ने चलाई गोली, 1 की गई जान

नेताओ की कटपुतली बन के काम कर रहा है शासन परेशान इस तरह की अपराधी घटनाये जो है उसमे बढ़ोतरी हो रही है छतरपुर जिले में इस मामले में थाना सिविल लाईन के टी आई विनायक शुक्ला ने ऑफ़ कैमरा बताया है की हरेन्द्र सहित अन्य तीन-चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया किया गया है जांच कर के कार्यवाही की जाएगी