खबर लहरिया चुनाव विशेष महोबा जिले में दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन | UP Polls 2022

महोबा जिले में दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन | UP Polls 2022

महोबा जिले में आज दूसरे चरण में प्रत्याशियों के नामंकन भरे जा रहे हैं। चरखारी और महोबा विधानसभा के प्रत्याश एड़ी-छोटी का ज़ोर लगाते हुए दिख रहे हैं। मिडिया से बात करते हुए प्रत्याशी उनके क्षेत्रों में विकास के वादे कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी, राष्ट्रिय अध्यक्ष प्रियंका गांधी की बात करते हुए कहते हैं कि पार्टी ने बच्चों को लैपटॉप, क्षेत्रीय समस्या, किसानों और अन्ना जानवरों से जुड़ी समस्यायों को सुलझाने का वादा किया है। जन अधिकार मंच के प्रत्याशी कहते हैं, अगर उनकी सरकार आती है तो वह सबसे पहले महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु व्यवस्था करवाएंगे।समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने भी कहा, अगर उनकी सरकार बनेगी तो सरकार द्वारा किसानों को 3 यूनिट फ्री बिजली, पानी आदि की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेगी।

ये भी देखें –

UP Elections 2022 : बीएसपी ने 5वें और AIMIM ने आठवें चरण की सूची की ज़ारी

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)