खबर लहरिया Blog छोटा कद होने से करना पड़ा 15 साल का इंतजार, अब जाकर हुई शादी

छोटा कद होने से करना पड़ा 15 साल का इंतजार, अब जाकर हुई शादी

यूपी के बुलंदशहर में 15 सालों के इंतज़ार के बाद आखिर 3.7 फीट के व्यक्ति को अपनी जीवनसाथी मिल ही गई।

                                            बुलंदशहर के मोहम्मद अरशद ( फोटो- टाइम्स ऑफ़ इंडिया)

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3.7 फीट के आदमी ने 4 फीट की महिला से सोमवार 12 फरवरी को शादी की। कद की वजह से ताने सुने, 15 साल इंतजार किया और उम्मीद नहीं छोड़ी। वो कहते है न, कुछ अच्छा होने में वक्त तो लगता ही है। बस हार नहीं माननी चाहिए। रंग,रूप, कद में क्या ही रखा है। इंसान का आचरण अच्छा हो तो वही जीवनसाथी आप के लिए अच्छा होता है।

3.7 फीट के मोहम्मद अरशद बुलंदशहर जिले के स्याना शहर के रहने वाले हैं। वह 35 साल के हैं और फर्नीचर का काम करते हैं। जिस महिला से शादी हुई, उनका नाम सोना बताया जा रहा है। महिला की उम्र 30 साल है और वह 4 फीट लम्बी हैं।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अरशद ने शादी वाले दिन सजी हुई कार में शेरवानी पहनी हुई थी। अब आप सोच रहे होंगे इसमें नया क्या है? ये तो सभी करते हैं। नया इसमें ये है कि दूल्हे की लम्बाई और उसका अंदाज। जब बारात लेकर दूल्हा पंहुचा तो वहां मौजूद भीड़ उनकी शादी देखने के लिए आई हुई थी। सजी हुई कार की छत (सनरूफ) से बाहर निकलकर दूल्हे ने सभी को हाथ हिलाकर अपनी खुशी जताई कि वह कितना खुश है।

ये भी पढ़ें – यूपी के बलिया में हुआ सामूहिक फर्ज़ी शादी समारोह का आयोजन, दुल्हनों ने खुद को पहनाई जयमाला

लम्बाई को लेकर ताना मारते थे लोग

शादी की बात हो तो सभी को सोच समझ कर फैसला लेना पड़ता ही है। लड़का हो या लड़की समाज में उनके लिए सुंदरता की एक अलग परिभाषा है। इसलिए शादी के मामले में ये तो पसंद न आने की वजह बन ही जाता है। रिश्तेदार, परिवार या फिर दोस्त सभी ताना मारने से नहीं चूकते हैं। ऐसा ही मोहम्मद अरशद ने बताया कि लोग कहते हैं कि इसको कौन लड़की देगा? इसे कौन पसंद करेगा? इससे कौन शादी करेगा? कैसे कोई इसको लड़की देगा। आगे जाकर भविष्य में दिक्क्त हुई तो! लोग तो कहेंगें ही लोगों का काम है कहना। पर अरशद ने हार नहीं मानी। आखिर में जैसा उन्होंने चाहा था वैसी जीवनसाथी उन्हें मिल ही गई।

इस शादी में रिश्तेदारों की भूमिका

अरशद ने कहा कि 4 महीने पहले उन्हें एक रिश्तेदार ने लड़की के बारे में बताया था कि लड़की भी उनकी जैसी ही है। एक रिश्तेदार ने सोना के बारे में बताया। पहले तो लड़की के परिवार वालों ने लम्बाई की वजह से मना कर दिया था। बाद में रिश्तेदारों की कोशिश से शादी हो गई। अब दोनों ही खुश हैं।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke