पति की मौत के बाद एक महिला की जिंदगी खत्म नहीं होती, लेकिन क्या समाज उसे दोबारा अपनी जिंदगी शुरू करने का हक देता है? छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र की कुछ बस्तियों में विधवा महिलाओं के दोबारा रिश्ता बनाने पर सामाजिक नियमों और शर्तों की बात सामने आती है। कहीं महिला को शादी की रस्मों के बिना सिर्फ दूसरे व्यक्ति के नाम की चूड़ी पहनकर साथ जाने की अनुमति दी जाती है, तो वहीं पुरुषों के लिए दूसरी शादी के अलग नियम बताए जाते हैं। आखिर विधवा महिला की जिंदगी का फैसला समाज क्यों करे? क्या उसे भी अपनी पसंद से रिश्ता चुनने, दोबारा शादी करने और सम्मान के साथ जीने का हक नहीं है?
ये भी देखें –
बोलेंगे बुलवाएँगे शो: परंपरा के नाम पर क्यों होती है गुड़िया की पिटाई ?
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’