खबर लहरिया जिला बिहार: पानी की लंबी दूरी तय करती महिलाएं

बिहार: पानी की लंबी दूरी तय करती महिलाएं

बिहार: पटना जिले का गांव गोसाई मठ जहाँ लगभग जनसंख्या 700 लोग निवास करते हैं। यहाँ लगभग एक साल से गांव में लगे 3 हैंडपंप ख़राब हो गए हैं। लोगों ने चंदा देकर सुधरवाया लेकिन पानी की समस्या दूर नहीं हुई। रेनू देवी का कहना है कि पानी की बहुत परेशानी है।

ये भी देखें – बिहार: पढ़ाई करें या पानी भरें?

एक छोटी सी लड़की का नाम है प्रियंका जो हैंडपंप पर बर्तन धो रही थी, उसने बताया कि हम बर्तन धोते हैं उसके बाद पानी ले जाकर घर रखते हैं और फिर पढ़ने जाते हैं। इतना दूर आने-जाने में दिक्कत होती है। टाइम बर्बाद हो जाता है। पढ़ने जाने के लिए लेट हो जाते हैं।

प्रधान दिलीप का कहना है कि हम वहां पर हैंडपंप सही कर देंगे एक महीना के अंदर में और साथ में नल भी लगाएंगे।

ये भी देखें – छतरपुर : पानी की कमी से दिनचर्या पर प्रभाव

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke