बिहार में जिन घरों में स्मार्ट मीटर (Smart Meter) हैं उनके लिए 25 मार्च को सरकार ने एक आदेश जारी किया। इस आदेश में बिजली का इस्तेमाल करने पर सुबह और शाम में अलग-अलग पैसे लगेंगे। लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार यदि आप सुबह के समय बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कम पैसे लगेंगे वहीं शाम के समय में आपके ज्यादा पैसे लगेंगे। इस नियम को ‘टाइम ऑफ़ डे टैरिफ’ का नाम दिया गया है। यह नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा।
बिहार में बिजली के लिए घर-घर अब स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसी के साथ लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सरकार का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली चोरी रोकना, सही बिल देना और पूरी व्यवस्था को आसान व पारदर्शी बनाना है। वहीं जमीनी स्तर पर लोग इससे नाखुश है क्योंकि लोगों का मानना है कि इससे ज्यादा बिल आता है और रिचार्ज करने पर ही बिजली आती है। लेकिन अब बिहार के लोगों के हिस्से में एक और परेशानी जुड़ गई है वो है बिजली दरों में बदलाव। तो चलिए जानते हैं आखिर सरकार ने कौन से नए नियम लागू करने की बात कर रही है।
ये भी पढ़ें- Patna में Smart Meter की लूट: बिजली का bill ज़्यादा आने से आम आदमी परेशान
स्मार्ट मीटर पर यह नियम लागू
लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BERC) ने बिजली कंपनियों के प्रस्ताव पर “टाइम ऑफ डे टैरिफ” को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दिन के अलग-अलग समय पर बिजली की दरें अलग-अलग होंगी। यह नियम उन सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगा जिनके पास स्मार्ट प्रीपेड मीटर हैं।
नई प्रणाली के तहत, बिजली की खपत के समय को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। व्यस्त समय के दौरान खपत की गई बिजली की कीमत सामान्य दर से अधिक होगी, जबकि कम व्यस्त समय के दौरान खपत की गई बिजली की कीमत सामान्य दर से कम होगी।
ये भी पढ़ें- पटना के मंगलीचक में स्मार्ट मीटर से न खुश लोगों ने नही लगवाए स्मार्ट मीटर
पीक टाइम के अनुसार बिजली की दर महंगी
‘टाइम ऑफ़ डे टैरिफ’ के अनुसार यह पीक टाइम में लागू होगा। यानी जब लोग इसका अधिक इस्तेमाल कर रहे होंगे तब पैसे ज्यादा लगेंगे। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का समय ऑफ-पीक घंटों में आता है। इस दौरान बिजली की कीमत सामान्य दर से लगभग 20% कम होगी, ऐसा बिहार विद्युत विनियामक आयोग (Bihar Electricity Regulatory Commission) के अध्यक्ष आमिर सुभानी ने बताया। शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक पीक आवर में बिजली का इस्तेमाल करने पर 120 प्रतिशत दर लगेगी। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आयोग ने इसे 110 प्रतिशत रखा है, जबकि रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक पूरी तरह सामान्य दर लागू रहेगी। हालाँकि दिन के समय बिजली का इस्तेमाल करने पर 20 प्रतिशत तक की छूट भी दी गई है।
बिहार में सरकार के इस नियम के बाद जिनके घर स्मार्ट मीटर है अब उन्हें सोच समझकर ही बिजली का इस्तेमाल करना होगा। हालाँकि इस नियम से कुछ लोग नाराज भी है क्योंकि जिस समय बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है उसी समय अधिक पैसे लगेंगे यानी अब उनके बिजली बिल में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
