खबर लहरिया Hindi Bihar News: बिहार में अल्पसंख्यक आवासीय स्कूलों का नामांकन शुरू, देखें कब तक कर सकते हैं आवेदन 

Bihar News: बिहार में अल्पसंख्यक आवासीय स्कूलों का नामांकन शुरू, देखें कब तक कर सकते हैं आवेदन 

बिहार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से एक नई जानकारी आई है, कि बिहार सरकार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तरफ से राज्य के अल्पसंख्यक आवासीय स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा के उद्देश्य से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है –

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो: खबर लहरिया)

ये शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए छात्र-छात्राएँ 3 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से नालंदा सहित राज्य के 13 जिलों में यह संचालित की जा रही है।

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी और गरीब बच्चों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संचालित किए जाने वाले विद्यालय हैं।

आवासीय विद्यालय की व्यवस्था 

विभाग के अनुसार इन विद्यालयों में चयन किए हुए विद्यार्थियों के लिए भोजन, रहने का स्थान, कपड़े, पढ़ने का सामान जैसे तमाम चीजों का खर्च सरकार वहन करेगी। इन विद्यालयों में ईसाई, मुस्लिम, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी समुदाय के छात्र-छात्राओं को नामांकन का अवसर मिलेगा। 

इस योजना का लाभ लेने के लिए 9वीं में पढ़ने वाले छात्र 16 साल और 11वीं में पढ़ने वाले छात्र की उम्र 18 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। 

इसके साथ ही परिवार की सालाना कमाई छह लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

13 जिलों में कैमूर, जमुई, सुपौल, नालंदा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास, मुंगेर, चैनपुर सहित दरभंगा, किशनगंज, कटिहार, सहरसा और पूर्णिया जिलों में ये विद्यालय संचालित हैं। 

इसके अलावा विद्यालय में बालिकाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। 

ऑनलाइन आवेदन, 12 नवंबर को प्रवेश परीक्षा 

विभाग के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ 3 नवंबर 2026 है। विद्यार्थी 7 से 10 नवंबर तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसकी प्रवेश परीक्षा 12 नवंबर को होगी और इसका परिणाम 25 नवंबर को जारी किया जाएगा। फिर परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का दाख़िला 1 से 7 दिसंबर तक होगा। इसके बाद 8 दिसंबर से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। 

विद्यार्थी आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://minority.bihar.gov.in/schoolmis/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें आवेदन करने के दौरान जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र, पढ़ाई से संबंधित प्रमाण पत्र, फोटो, साइन और आयु प्रमाण पत्र जैसे जरुरी दस्तावेज रखना जरुरी है। 

इसके साथ ही एक और आधिकारिक वेबसाइट भी है, https://state.bihar.gov.in/minoritywelfare/CitizenHome.html जिससे जानकारी ली जा सकती है। 

आवेदन और नामांकन से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए जिले के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संपर्क किया जा सकता है। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *