खबर लहरिया Blog Bihar Amrit Bharat Train: बिहार में 17 फरवरी को शुरू होगी अमृत भारत ट्रेन 

Bihar Amrit Bharat Train: बिहार में 17 फरवरी को शुरू होगी अमृत भारत ट्रेन 

17 जनवरी से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है जो पनवेल से अलीपुरद्वार के बीच चलेगी।  

सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: गूगल)                      

बिहार के लोगों के लिए रेल यात्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 17 जनवरी से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है जो पनवेल से अलीपुरद्वार के बीच चलेगी। इसमें खास बात यह है कि यह ट्रेन बिहार के 14 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी जिससे राज्य के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकता है। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन का परिचालन कटिहार होकर शुरू कर रहा है। इस संबंध में सीपीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत भारत ट्रेन नंबर 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस 17 जनवरी से शुरू होगी।

उद्घाटन स्पेशल के रूप में होगी शुरुआत

अमृत भारत ट्रेन की पहली यात्रा उद्घाटन स्पेशल के रूप में कराई जाएगी। गाड़ी संख्या 01032 सिलीगुड़ी – पनवेल अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल 17 जनवरी को दोपहर 1:45 बजे सिलीगुड़ी से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे पनवेल पहुंचेगी। 

इस दौरान ट्रेन बिहार के कई अहम स्टेशनों कटिहार

 नौगछिया

 मानसी

 खगड़िया

 हसनपुर रोड

 समस्तीपुर

 मुजफ्फरपुर

 हाजीपुर

 सोनपुर

 पाटलिपुत्र

 दानापुर

आरा और बक्सर पर रुकेगी। 

फोटो साभार: india rail info

18 जनवरी से और भी अमृत भारत ट्रेनें

रेल प्रशासन 18 जनवरी से दो और अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। ट्रेन संख्या 15949/15950 डिब्रूगढ़ – गोमतीनगर – डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस 18 जनवरी से शुरू होगी। इसकी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़ से सुबह 11 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 14.00 बजे कटिहार, 14.55 बजे नौगछिया, 16.05 बजे खगड़िया, 16.40 बजे बेगूसराय, 17.10 बजे बरौनी जंक्शन और 19.10 बजे हाजीपुर, 19.25 बजे सोनपुर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी और तीसरे दिन 09.00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इसके अलावा कामाख्या – रोहतक – कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस भी 18 जनवरी से शुरू की जा रही है जो सीमांचल और बिहार के कई जिलों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ेगी।

रोहतक के लिए भी हुई है ट्रेन शुरू 

ट्रेन नंबर 15671/15672 कामाख्या – रोहतक – कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेसन का 18 जनवरी को गाड़ी संख्या 05671 कामाख्या – रोहतक अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। यह उद्घाटन स्पेशल कामाख्या से 11.00 बजे खुलकर 22.30 बजे कटिहार, 23.22 बजे नौगछिया, अगले दिन 00.25 बजे मानसी, 00.38 बजे खगड़िया, 01.15 बजे बेगुसराय, 02.00 बजे बरौनी जंक्शन, 04.15 बजे हाजीपुर, 04.27 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.00 बजे रोहतक पहुंचेगी। 

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

इन सभी अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कटिहार और सीमांचल क्षेत्र से इन ट्रेनों के परिचालन को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लंबे समय से बेहतर ट्रेन सुविधाओं की मांग कर रहे लोगों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन नई अमृत भारत ट्रेनों का नियमित टाइम टेबल और अन्य जानकारी जल्द ही अलग से जारी की जाएगी। नई ट्रेनों के शुरू होने से सीमांचल और बिहार के यात्रियों के लिए सफर और अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke