खबर लहरिया Blog ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’: राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं पर केस दर्ज़, हिमंता बिस्वा को कहा गया भ्रष्ट

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’: राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं पर केस दर्ज़, हिमंता बिस्वा को कहा गया भ्रष्ट

NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार ने एक प्रेसवर्ता के दौरान कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सरकार ने कोई बाधा उत्पन्न नहीं की थी। लेकिन इस बार न्याय की इस लड़ाई में अन्यायी शक्तियां बाधा पैदा कर रही हैं। जिस कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों को हरा दिया, जो उनकी तोप से नहीं डरी- वे बैरिकेड से क्या डरेंगे?

'Bharat Jodo Nyay Yatra', Case registered against many big leaders including Rahul Gandhi

               भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं पर हिंसा भड़काने के आरोप में असम पुलिस द्वारा केस दर्ज़ किया गया है (तस्वीर – सोशल मीडिया)

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार समेत कई बड़े नेताओं को असम पुलिस ने एफआईआर दर्ज़ की। मंगलवार 23 जनवरी को यात्रा के दौरान राहुल गांधी पर भीड़ को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप लगा था। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के कहने पर डीजीपी द्वारा आईपीसी की धारा 120 (बी) 143/147/188/283/353/332/333/427 के तहत सभी पर एफआईआर दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – राम की राजनीति या राजनीति से राम, कौन किससे बना?

राहुल गांधी ने इस पर जवाब देते हुए कहा, “हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है, जिसका कंट्रोलर दिल्ली में बैठा है। पता नहीं कहां से हिमंता बिस्वा सरमा के दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। मुझपर जितने केस लगाने हैं, लगा दो.. मैं डरने वाला नहीं हूं।”

NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार ने एक प्रेसवर्ता के दौरान कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सरकार ने कोई बाधा उत्पन्न नहीं की थी। लेकिन इस बार न्याय की इस लड़ाई में अन्यायी शक्तियां बाधा पैदा कर रही हैं। जिस कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों को हरा दिया, जो उनकी तोप से नहीं डरी- वे बैरिकेड से क्या डरेंगे? हम न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो बाधा पैदा कर रहे हैं- वो न्याय द्रोही हैं।”

बता दें कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 18 जनवरी को नगालैंड से असम पहुंची थी। 20 जनवरी को यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश के लिए निकली फिर 21 तारीख को असम लौट आई। इसके बाद यात्रा 22 जनवरी को मेघालय निकली और मंगलवार को एक बार फिर असम पहुंची। न्याय यात्रा 25 जनवरी तक असम में ही रहेगी।

असम पुलिस ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कोबैरिकेड लगाकर रोका। इसका वीडियो कांग्रेस ने X पर भी शेयर किया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ये बैरिकेड इसलिए लगाए गए थे ताकि यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोका जा सके।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke