खबर लहरिया Blog Benefits Of Karonda : करौंदा फल है औषधीय, कैंसर-दिल आदि की बीमारियों में फायदेमंद

Benefits Of Karonda : करौंदा फल है औषधीय, कैंसर-दिल आदि की बीमारियों में फायदेमंद

करौंदा एक झाड़ीदार पौधा होता है। इसके फल का इस्तेमाल सब्ज़ी और अचार बनाने के लिए किया जाता है। यह अमूमन राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हिमालय के क्षेत्रों में पाया जाता है।

                                                                                  करौंदे की सांकेतिक फोटो। सोशल मीडिया

करौंदा जिसे अंग्रेजी में कैरिसा कैरेंडस (Carissa carandus) कहा जाता है जोकि इसका वैज्ञानिक नाम है, यह अमूमन गर्मी से शरद ऋतु तक मिलने वाला फल है।

करौंदा एक झाड़ीदार पौधा होता है। इसके फल का इस्तेमाल सब्ज़ी और अचार बनाने के लिए किया जाता है। यह अमूमन राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हिमालय के क्षेत्रों में पाया जाता है। करौंदे के अचार के बारे में अधिकतर लोग जानते होंगे और इसे खाया भी होगा। आज हम इसके अन्य उपयोगों और फायदों के बारे में जानेंगे।

ये भी पढ़ें – Gular (गूलर) से पीरियड व सफ़ेद पानी जैसे कई रोगों का होता है इलाज, जानें इसके फायदे

दिखने में कैसा होता है करौंदा?

करौंदे के बारे में बात की जाए तो यह सफ़ेद और हल्के लाल और गुलाबी रंग के होते हैं। वहीं इसका स्वाद खाने में खट्टा होता है। इसका इस्तेमाल लोग चटनी, जैम और जूस के रूप में भी करते हैं। यह सेहद के लिए काफी फायदेमंद होता है व इसमें एंटीबायोटिक यानी जीवाणुनाशक गुण भी पाए जाते हैं। इसे आयोडीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। बहुत से लोग करौंदे को मुरब्बे के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।

करौंदे के गुण

करौंदे को खाने से व्यक्ति शरीर से जुड़ी हुई कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पा सकता यह क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्षियम, कार्बोहाइड्रेट, खनिज लवण और वसा भी पाया जाता है।

विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो अन्य फलों तथा सब्जियों की तुलना में कहीं अधिक हैं। किसी भी तरह से करौंदे का हर रोज़ सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है। इसके अलावा करौंदे में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक आदि भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

औषधीय है करौंदा

करौंदे में प्रचूर मात्रा में औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसकी जड़, छाल, पत्ती और फल को कई औषधियों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

करौंदा खाने के फायदे

1. मोटापा

करौंदा में फाइबर की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने का काम करता है। करौंदे को खाने में शामिल करने से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

2. हड्डियों

जिन लोगों की हड्डियां कमज़ोर हैं वह अपने भोजन में करौंदे को शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जोकि हड्डियों के लिए बेहद ज़रूरी होता है। खाने में करौंदे खाने से आप अपनी हड्डियां मज़बूत बना सकते हैं।

3. कैंसर

करौंदा में प्रोंथोसाइनिडिन (proanthocyanidin)अधिक मात्रा में होता है जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।

4. बालों

करौंदा में विटामिन सी और विटामिन ए होता है। विटामिन्स बालों के लिए अच्छे माने जाते हैं। बालों की बढ़ोतरी और बालों को चमकदार बनाने के लिए करौंदे के जूस पीना चाहिए। हर दिन इसका जूस पीने से बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

5. दिल

करौंदे के जूस को दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए करौंदा खाना चाहिए क्योंकि इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है और यह हार्ट अटैक के खतरे से बचाने में भी मदद कर सकता है।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke