खबर लहरिया ताजा खबरें बाँदा: चहुंमुखी विकास का संकल्प- किरन वर्मा | UP Election 2022

बाँदा: चहुंमुखी विकास का संकल्प- किरन वर्मा | UP Election 2022

जिला बांदा। नरैनी विधानसभा सुरक्षित सीट, यहां 3 महिलाओं में ज़ोरदार टक्कर है। नरैनी विधानसभा सीट की सपा प्रत्याशी किरन वर्मा ने बताया कि वह अच्छे विकास के मुद्दे को लेकर के चुनाव मैदान में उतरी हैं। उनके लिए विधानसभा का यह पहला चुनाव है लेकिन इसके पहले वह जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। राजनीति में पहले उनके पिता थे। उनसे उन्होंने राजनीति की सीख ली। उनके पति भी राजनीतिक स्टूडेंट थे। उनका भी बहुत सपोर्ट रहा इसलिए वह चुनाव मैदान में आई हैं।

ये भी देखें : “मोदी और योगी से प्रभावित है जनता, उनको ही देगी वोट” | UP Elections 2022

जीतने के बाद वह विकास को सबसे ज्यादा महत्व देंगी और महिलाओं को भी क्योंकि वह एक महिला हैं। इस समय प्रचार-प्रसार में बहुत ज़्यादा ज़ोर दे रही है। हर गाँव में सड़कों की दिक्कत सबसे ज़्यादा नजर आती है इसलिए वह चौमुखी विकास को लेकर चुनाव मैदान में उतरी हैं। वह अतर्रा में जो जाम लगता है उसको भी ठीक करने की कोशिश करेंगी।

आपको बता दें कि यहाँ की तीन सीटों पर महिलाओं का कब्ज़ा है लेकिन उनको ऐसा नहीं लग रहा कि उनका वोट कट रहा है। उनको भरपूर सहयोग मिल रहा है और जनता का पूरा वोट उनके साथ है। जहां जाओ वहां लोग चिल्लाते हैं कि सपा की लहर है और हम सपा को ही वोट देंगे।

ये भी देखें- बाँदा: “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” के नारे से मिली चुनाव लड़ने की प्रेरणा-पवन देवी कोरी | UP Election 2022