खबर लहरिया ताजा खबरें अयोध्या : नेता जी! कुम्हारों को चाहिए अपना पुश्तैनी रोज़गार

अयोध्या : नेता जी! कुम्हारों को चाहिए अपना पुश्तैनी रोज़गार

जिला अयोध्या का गांव पिपरी। यहां पर लगभग बीस कुम्हार ऐसे हैं जो सिर्फ मिट्टी के बर्तन बनाने काम करते हैं।ये उनका पुश्तैनी काम है। यही उनका एक मात्र रोज़गार है जो हमेशा फीका रहता है लेकिन जैसे-तैसे पेट-रोटी चला रहे हैं। इस चुनावी माहौल में उनकी मांग है कि उनके रोज़गार को सरकार मदद करे।

सेठू प्रजापति कहते हैं कि यह काम करते उनकी कई पीढ़ियां बीत गईं। यही काम करते हुए अब दूसरा काम नहीं कर पाएंगे। वह हर साल उम्मीद करते हैं कि अयोध्या में हर साल मनाया जाने वाले दीपोत्सव के त्यौहार में उनके गांव के कुम्हारों से दीये खरीदकर उनको रोजगार दें। पहले कई बार ऑर्डर दिए गए, बना भी दिए गए लेकिन सही कीमत नहीं दिया गया इसलिए हमने आर्डर लेना बंद कर दिया। जब पूरा पैसा नहीं देना तो नाम भर कमाने से कुम्हारों का फायदा नहीं होने वाला।

ये भी देखें – झाँसी : महिलाओं को चाहिए रोजगार | UP Elections 2022

रंजना के मां बाप खेत गए थे और वह बर्तन बेचने का काम कर रही थी। उसने बताया कि मिट्टी के बर्तन को मिट्टी के भाव भी ठीक से नहीं देते। जबकि सोनार को मुंह मांगा पैसा दे देते हैं। माटी का भाव तो माटी जैसे भी नहीं देते।

एक महिला सड़क किनारे बर्तन बेचने के लिए बैठी थी। उससे जब पूछना शुरू किए तो वह भड़क उठी। बोली इसी तरह न जाने कितने लोग आते-जाते हैं लेकिन उनकी बातें सुनकर चले जाते हैं कुछ करते नहीं हैं।

ये भी देखें – वाराणसी: बुनकरों का रोज़गार विलुप्त होने की कगार पर! | UP Elections 2022