बांदा जिले में हुई अचानक बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कटाई के लिए तैयार गेहूं, चना और सरसों की फसलें खेतों में ही बर्बाद हो गईं। तेज हवाओं और ओलों की मार से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन अब फसल खराब होने से उनके सामने कर्ज चुकाने और परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। किसान प्रशासन से जल्द सर्वे और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
ये भी देखें – नहर की सफाई के लिए निकाले गए बालू से किसानों की फसल बर्बाद
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’