बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी खेरवा गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लगभग एक हफ्ते बाद मृतका की मां ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। अब इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है और पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
ये भी देखें –
UP, Mahoba: कबरई में ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’