बांदा जिले के नरैनी ब्लॉक के कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगांव में दिवाली का त्योहार मातम में बदल गया। परिवार का आरोप है कि 8 नवंबर को नदी में नहाने गए दो लड़के डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए तीसरा लड़का भी नदी में उतर गया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों लड़कों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। दो लड़कों के शव उसी दिन शाम को निकाल लिए गए, जबकि तीसरे लड़के की तलाश रात तक जारी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से बुलाए गए गोताखोर उसे खोजने में नाकाम रहे। इसके बाद बदौसा से आए स्थानीय गोताखोरों ने महज 15 मिनट में तीसरे लड़के का शव खोज निकाला।
ये भी देखें –
MP Carbide Gun News: मध्यप्रदेश में दिवाली पर ‘कार्बाइड गन’ से 14 बच्चों की आंखों की रोशनी चली गई
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’