खबर लहरिया चुनाव विशेष बाँदा: भीख़ मांगने वाले बच्चों को शिक्षित करना पहली प्राथमिकता- मंजुला सिंह | UP Elections 2022

बाँदा: भीख़ मांगने वाले बच्चों को शिक्षित करना पहली प्राथमिकता- मंजुला सिंह | UP Elections 2022

बांदा: सदर सीट से सपा की उम्मीदवार बनीं करीब 58 वर्षीय मंजुला सिंह परास्नातक हैं। मंजुला सिंह प्रचार-प्रसार के लिए डोर टू डोर यानी घर-घर जाकर लोगों से मिल रही हैं। धार्मिक स्थलों में भी जाकर मतदाताओं को भरोसा दें रही हैं कि वह बांदा के लिए काम करेंगी। पति विवेक कुमार सिंह तीन बार कांग्रेस से बांदा सदर सीट से ही विधायक रहे और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री भी रहे। उनकी लोकप्रियता के चर्चे आज भी हैं। उनके निधन के बाद पत्नी मंजुला सिंह ने पति के सपनों को पूरा करने की बात कहते हुए राजनीति में उतर गईं। कुछ ही दिन पहले वह सपा में शामिल हो गई थीं। पिछले वर्ष बांदा आए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यहां मंजुला सिंह से उनके घर पर मुलाकात भी की थी।

ये भी देखें – “चुनाव से डरता है कोरोना”- ग्रामीण महिलाएं, बोलेंगे बुलवायेगे हंसकर सब कह जायेंगे | UP Polls 2022

मंजुला सिंह कहती हैं कि वह महिलाओं के लिए काम करेंगी। सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं लोगों के लिए भी काम करेंगी। बांदा का चहुमुखी विकास के लिए ही वह चुनावी मैदान में उतरी हैं।

ये भी देखें – इस Election सीज़न, क्या यूपी में आएगी Wave of Change?

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)