खबर लहरिया चुनाव विशेष “चुनाव से डरता है कोरोना”- ग्रामीण महिलाएं, बोलेंगे बुलवायेगे हंसकर सब कह जायेंगे | UP Polls 2022

“चुनाव से डरता है कोरोना”- ग्रामीण महिलाएं, बोलेंगे बुलवायेगे हंसकर सब कह जायेंगे | UP Polls 2022

दो साल से कोरोना महामारी की वजह से लोगों ने बहुत कुछ सहा है। किसी ने अपनों को खोया तो किसी ने दोस्तों- रिश्तेदारों को खोया। कोरोना में लॉकडाऊन लगा था। पूरा देश बंद था। हर इन्सान घरों में कैद था। गलती से अगर कोई बाहर निकल जाए तो प्रशासन की नज़र होती थी। लॉकडाऊन का उलंघन करने पर चलाने तक काटे गए। लेकिन जैसे ही निर्वाचन विभाग ने पंचायती राज चुनाव घोषित किए, प्रत्याशियो ने प्रचार प्रसार शुरू किया। वैसे कोरोना का कहर काम हो गया है। मतलब हम कह सकते हैं कि “चुनाव आता है तो कोरोना भाग जाता है।”

ये भी देखें – महिलाएं ही क्यों बदलें सरनेम? बोलेंगे बुलवायेंगे हंसकर सब कह जायेंगे

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की भीइस दौरान मौतें हुई हैं। चुनाव तो होना ही था और चुनाव के समय कोरोना रहता भी नहीं है। कोरोना सिर्फ दो लोगों से डरता है :- एक चुनाव से और दूसरा शादी से। इतना ही नहीं अभी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और खूब भीड़-भाड़ के साथ चुनावी प्रचार कार्यक्रम हो रहा है। अब कोरोना की तीसरी लहर आने के बावजूद भी चुनावी लोगों से दूर है।

ये भी देखें – मज़ाक का पात्र क्यों बन रहा इस गांव का नाम? बोलेंगे बुलवायेंगे हंसकर सब कह जायेंगे

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)