उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है। यहां एक मृत नवजात के शव को कुत्ता उठाकर ले गया और उसे नोचने लगा। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बड़ी बड़ोखर निवासी गणेश कुशवाहा की पत्नी गुड़िया को 1 नवंबर को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था। महिला ने रास्ते में ही मृत बच्चे को जन्म दिया। देर रात नवजात का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिवार अस्पताल परिसर में ही बच्चे के शव के साथ बैठा रहा। इसी दौरान परिजनों की आंख लग गई और एक कुत्ता नवजात के शव को उठाकर ले गया।
ये भी देखें –
नवजात बच्चों की मौत: महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की आग ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’