बांदा जिले के जौरही गांव की गौशाला में पिछले तीन साल से बदहाली की स्थिति होने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। बारिश के दौरान गौशाला में पानी और कीचड़ भर जाने से जानवरों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल की लगातार बारिश में कई छोटे जानवर बह गए और कई जानवरों की मौत भी हुई है। गौशाला में चारा-पानी की व्यवस्था भी कीचड़ और दलदल के बीच करनी पड़ती है। ग्रामीणों की मांग है कि गौशाला को ऊंची जगह पर बनाया जाए और जमीन पर खड़ंजा डाला जाए, ताकि जानवर सुरक्षित और सूखी जगह पर रह सकें। ग्राम पंचायत सचिव शिव विलास गुप्ता ने बताया कि बारिश के बाद जानवरों को पास की दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है, जहां कुछ सूखी जमीन उपलब्ध है।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’