खबर लहरिया चुनाव विशेष महोबा से बाबू सिंह कुशवाहा ने फूंका चुनावी बिगुल

महोबा से बाबू सिंह कुशवाहा ने फूंका चुनावी बिगुल

6 फरवरी 2019, जिला महोबा, hindi news

महोबा जिले से पूर्व मंत्री और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने चुनाव का बिगुल फूंका। रामलीला मैदान में हो रही इनकी चुनावी रैली में लाखों की भीड़ उमड़कर आई थी। इस भीड़ में महोबा संग कई और जिलों के लोग भी शामिल थे।

बाबू सिंह कुशवाहा के अनुसार विपक्ष इस संविधान को जलाना चाहते हैं, वो नहीं चाहते कि जो हमारे मूल सिद्ध अधिकार हैं, वो हमे मिलें। जिस कारण उन्होंने अपने भाषण में लगातार विपक्षी पार्टी की ओर अपना निशाना साधा है।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर आने वाले समय उनकी सरकार बनती है, तो उनकी सरकार खास तौर पर किसानों और शिक्षा पर अपना ध्यान केन्द्रित करेगी।

अपने इस भाषण में उन्होंने किसी पार्टी के साथ गठबंधन करने की ओर भी इशारा किया है।

बहुजन समाज पार्टी से अलग हुए कुशवाहा ने अकेले चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। बसपा सरकार में मंत्री रहे कुशवाहा पर एनआरएचएम घोटाले के आरोप भी हैं।