खबर लहरिया जवानी दीवानी अयोध्या- उभरती युवा कोरियोग्राफर रितिका गुप्ता का सफ़र

अयोध्या- उभरती युवा कोरियोग्राफर रितिका गुप्ता का सफ़र

रितिका गुप्ता मात्र 10साल की थी जब डांस सीखना शुरू किया था। अब वो डांसर से एक अच्छी माडल और कोरियोग्राफर बन चुकी है। तो चलिए फिर हम जानते है रितिका जी से डांसर से माडल बनने का उनका सफर कैसा रहा।

रितिका का कहना है कि मै मात्र 10साल की थी जब डांस सीखना शुरू किया था। मैने अपनी दीदी को डांस करते देखा तो मेरा भी मन करने लगा। घरवालों से कहने पर फैजाबाद के एक डांस एकेडमी मे मेरा दाखिला करवा दिया फिर मैने दो साल तक सीखने के बाद डांसर सिखाना शुरू कर दिया। उसी एकेडमी मे इसके बाद 2019 से टिक टाँक और लाइक पर बीडियो डालना शुरू किया तो काफी अच्छा रिस्पांस आने लगा। मेरे फैन बोलने आप माडल हो क्या आप माडलिंग क्यों नहीं करती। मेरे दोस्त भी यही बोलने लगे। इसके बाद 2019मे लखनऊ से फोन आया एक मैडम का तो वहाँ डांस सिखाने के लिए वहाँ पर चली गई। मै फिर वही से माडलिंग की दुनिया में क़दम रखा।

मै माडलिंग के अलावा झांकी, एल्बम में भी काम करती हू मेरा खुद का यूटूब पर चैनल है। रितिका गुप्ता से उस पर भी बीडियो डालती हू। रितिका के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था जब वह छोटे कपड़े पहनकर निकलती। तो बाहर वाले ही नहीं बल्कि घर वाले भी बुरा भला बोलते थे। रितिका ने बताया मै अपना खर्चा, एल्बम, झांकी से निकाल लेती हू। रितिका का सपना है एक्टर बनना उनकी पसंदीदा अभिनेत्री है माधुरी दीक्षित।