खबर लहरिया जिला अयोध्या : मधुमक्खी पालक बता रहे मधुमक्खी पालन के फ़ायदे

अयोध्या : मधुमक्खी पालक बता रहे मधुमक्खी पालन के फ़ायदे

जिला अयोध्या, ब्लाक मया, ग्राम सभा समन्था और पकरेला मधुमक्खी पालन से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। मधुमक्खी पालन से लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार भी आ रहा है। पकरेला और समंथा ग्राम सभा में बड़े पैमाने पर मधुमक्खी पालन किया जा रहा है जहां पर लोगों को सिखाया भी जाता है कि कैसे इसका देखरेख और रखरखाव करना चाहिए। बिहार से चलकर लवली संस्था द्वारा लोगों को यहां सिखाया जा रहा है। जिससे लोगों में काफी उत्सुकता देखने को भी मिल रहे हैं क्योंकि कम लागत में और नगद राशि भी मिलता है। किसानो के फसल पर कीट पतंगे लगते हैं मधुमक्खी के भरण से नष्ट हो जाते हैं।

Ayodhya news, Beekeepers are telling the benefits of beekeeping

                                         फोटो – खबर लहरिया

ये भी देखें – चित्रकूट: क्या मधुमक्खी पालन से ख़राब हो जाएंगी फूल वाली फसल?

किसानों के खेतों में जो जानवर,बंदर या नीलगाय फसल खा जाते हैं मधुमक्खियों की वजह से बहुत कम लगने लगे हैं। मधुमक्खी पालन से लोगों को राहत मिली है शहद से कई प्रकार की हनी दवाइयां भी बनती हैं जिससे कैंसर,सर्दी, दमा आदि में उपयोग किया जाता हैं। कुछ बीमारियों में तो लोगों को मधुमक्खी का डंक भी लगाया जाता है आसपास के लोग भी मधुमक्खी पालन के लिए उत्सुकता बढ़ रहे हैं। ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारियों के माध्यम से भी यहां पर लोग गति विधियों को समझने के लिए आते रहते हैं तंदुरुस्ती के जैसे दूध,पीते हैं लोग वैसे शहद खाना चाहिए।

Ayodhya news, Beekeepers are telling the benefits of beekeeping

फोटो – खबर लहरिया

अनन्त सिंह किसान अंबेडकरनगर ने कहा कि हम एक किसान है हमारे आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती तो हम इस तरह के व्यवसाय को सीख कर करना चाहते हैं। जिससे हमारे जैसे और किसान भाइयों का मद्दत कर पायेंगे बहुत ज्यादा लागत भी नहीं लगानी होगी हम छोटे पैमाने से जिसका खर्च चार हजार से शुरू किया जा सकता हैं फिर जैसे बढ़ाते जाएंगे उतना खर्चा आयेगा। एक किलो शहद कि क़ीमत छह सौ रुपए है एक बाक्स में पांच किलो शहद निकलता है। एक जगह पर तीन सौ बाक्स लगाया है।

ये भी देखें – वाराणसी: आय बढ़ाने के लिए ग्रामीण कर रहे मधुमक्खी पालन

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke