खबर लहरिया चुनाव विशेष अयोध्या : भाजपा-बसपा छोड़ सपा में कार्यकर्ताओं संग शामिल हुए नेता | UP Elections 2022

अयोध्या : भाजपा-बसपा छोड़ सपा में कार्यकर्ताओं संग शामिल हुए नेता | UP Elections 2022

अयोध्या : बसपा और भाजपा छोड़ कई कार्यकर्ता 13 फरवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अयोध्या के भाजपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव अपनी पार्टी छोड़, कार्यकर्ताओं संग सपा में शामिल हो गए हैं। वह कहते हैं, भाजपा सरकार में स्वास्थ्य शिक्षा पूरी तरह से बदहाल है। सरकार महंगाई पर रोक पाने में विफल रही है। सपा में शामिल होने के मौके पर गंगा सिंह ने सपा के वरिष्ठ नेता पारस नाथ यादव, रोली यादव और बाबूराम गौड़ को भी सम्बोधित किया।

ये भी देखें – विधानसभा चुनाव पर डॉ. कफ़ील का बयान | UP Elections 2022

इसके अलावा बसपा से सूरज त्रिपाठी भी सपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान धर्मेंद्र यादव ,राहुल यादव, ओम प्रकाश यदुवंशी नसरतपुर, सतीश मौर्य ग्राम प्रधान, शिवकुमार फौजी ,विधानसभा अध्यक्ष सिया राम निषाद ,राम सुंदर यादव, नीरज सिंह ,भोला पांडे ,अमर सिंह के अलावा सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

ये भी देखें – गोरखपुर: कोई भर रहा बीजेपी की हुंकार, कहीं सपा की जय-जयकार |UP Elections 2022

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)