खबर लहरिया ताजा खबरें मध्यप्रदेश : खाइयों के बीच बसा असीरगढ़ किला, कई मान्यताएं और रहस्य

मध्यप्रदेश : खाइयों के बीच बसा असीरगढ़ किला, कई मान्यताएं और रहस्य

Asirgarh Fort madhya pradesh

किस्सेकहानियां और उनका इतिहास, जितना पुराना होता है। उसे जानने की इच्छा उतनी ही ज़्यादा होती है। साथ ही मनुष्य में हमेशा से किसी भी चीज़ पर अपना अधिकार जताने की फितरत हमेशा से ही देखी गयी है। इस आधिकार की चाहत और आधिपत्य की लालसा ने इतिहास में कई लड़ाइयों को जन्म दिया। आज हम आपको एक ऐसे ही किले का इतिहास बताने वाले है, जिसे पाने की लड़ाई में कई लोग खुद को ही खो बैठे। साथ ही लोगों के बीच किलें को लेकर काफ़ी मान्यताएं भी हैं। 

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले का असीरगढ़ किला, जिसने कई लड़ाईयां, युग और शासन देखें। यह किला जिला मुख्यालय से इंदौर इच्छापुर हाइवे पर 20 किमी. दूर सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला पर तकरीबन 250 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। इस किले की रोमांचक बात यह है कि जिसने भी अपनी ताकत से किले को जीतना चाहा, उसे सिर्फ़ हार ही मिली। यह कहा गया कि जितने भी शासकों ने किले पर राज किया, सबने किले को छलकपट से अपने कब्जे में किया था। भारत में ब्रिटिश हुकूमत के समय किला अंग्रेजों के हाथों में था। उससे पहले मुगलों ने भी किले पर शासन किया। 

इस तरह से पड़ा किले का नाम

इतिहासकारों के अनुसार, किले का निर्माण रामायण काल यानी 14वीं शताब्दी में हुआ था। असीरगढ़ नाम के पीछे भी एक कहानी जुड़ी हुई है। कहानी कहती है, जहां इस समय असीरगढ़ किला है वहाँ कभी आशा अहीर नाम का व्यक्ति रहने आया था। जिसके पास हज़ारों पशु थें। उस व्यक्ति ने पशुओं की सुरक्षा के लिए ईंट, मिट्टी, चूनापत्थरों से दीवार बनाई थी। कहानी को देखते हुए, अहीर के नाम पर असीरगढ़ किले का नाम पड़ गया। कहा जाता है कि कई समय तक यहां चौहान वंश के राजाओं ने राज किया था।

मान्यता है, महाभारत से जुड़े पात्र कहते हैं किले की कहानी

Asirgarh Fort madhya pradesh Asirgarh Fort madhya pradesh

कहा जाता है कि किले में महाभारत से जुड़े कई पात्र हैं। जिसमें से एक है अश्वत्थामा। अश्वत्थामा, गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र थे। जिन्होंने कौरवों और पांडवों को शस्त्र विद्या का ज्ञान दिया था। पिता की मृत्यु के बाद, श्री कृष्ण द्वारा उसे युगोंयुगों तक भटकने का श्राप मिला था। लोगों का मानना है कि वह पांच हज़ारों सालों तक किले में ही भटक रहा था। साथ ही यह भी कहा जाता है कि वह अमावस्या और पूर्णिमा में किले में मौजूद गुप्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा करता था। यह सब सिर्फ लोगों की मान्यता है कि अश्वत्थामा किले में रहा करता था। जबकि ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की गयी है। 

किले से जुड़ी अनोखी बातें

किले को तीन भागों में बांटा गया है। ऊपरी हिस्सा असीरगढ़, बीच का कामरगढ़ और निचला हिस्सा मलयगढ़ कहलाता है। किला 60 एकड़ में फैला हुआ है। किले में पांच तालाब है। लेकिन यह तालाब कभीभी किसी भी मौसम में नहीं सूखते। यह बात लोगों को काफ़ी हैरान करती है। गंगा और यमुना नाम के दो कुंड भी किले में मौजूद है। ऐसा कहा जाता है कि दुश्मनों को मारकर इन कुंडों में डाल दिया जाता था। साथ ही जब श्री कृष्ण ने अश्वत्थामा को श्राप दिया था तब वह इन्हीं तालाब में नहाने के लिए आया था। ऊंचाई से देखने पर किले में मंदिर और मस्जिद भी दिखाई पड़ता है। किले से दिखता मंदिर, शिव मंदिर है जिसे गुप्तेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है। साथ ही शिव मंदिर में मोहम्मद ज़हीर अल्लाह की पूजा भी की जाती है। कहा जाता है कि यह मंदिर दोनों धर्मों की एकता का प्रतीक है। मंदिर के चारों ओर गहरी खाईयां हैं। लेकिन ऊंचाई से पेड़ों से घिरी यह खाईयां देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।

किले में जाने के हैं, दो रास्ते

किले तक आप दो रास्तों से पहुँच सकते हैं। एक रास्ता पूर्व से होकर जाता है। वहीं दूसरा रास्ता उत्तर दिशा में है। पूर्व दिशा से होकर जाने वाला रास्ता आसान है। लेकिन दूसरा खराब है , फिर भी उस रास्ते पर वाहन से जाया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप पूर्व दिशा से जाना चाहते हैं तो किले तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां भी बनाई गई हैं। आपको किले तक पहुंचने के लिए लगभग 1000 सीढ़ियां चढ़नी होगी। युवाओं के लिए यह काफी रोमांचकदायक है क्योंकि किले के आसपास घिरे पेड़पौधे, पहाड़ और खाईयां मन मोहने वाले हैं। जिसकी खूबसूरती को आप भी देखे बिना नहीं रह पाएंगे।

कूटनीति से अकबर ने किया था, किले को कब्जें में

जैसेजैसे किला मशहूर हुआ, अकबर को भी किले की खबर लग गयी। उस समय पूरा देश अकबर के शासन में समाया हुआ था। अकबर ने किले को अपने कब्जे में करने की सोची। जिसकी जानकारी बहादुरशाह फारूखी को लग गयी। उस समय असीरगढ़ किला बहादुरशाह फारुख़ी के आधिपत्य में ही था। अकबर द्वारा किले पर कब्जें करने की बात सुनकर उसने किले की सुरक्षा बढ़ा दी और किले में दस साल तक खाने की वस्तुओं को भी इंतज़ाम कर लिया।

Asirgarh Fort madhya pradesh

ऐसे में अकबर को छः महीनों तक किले के बाहर ही खड़ा रहना पड़ा। किले की दीवार इतनी मजबूत थी कि किसी भी हमले से वह नहीं गिरी। जब अकबर द्वारा किये गए हमलों से भी कुछ नहीं हुआ तो उसने कूटनीति बनाई और बहादुरशाह फारुख़ी को पत्र लिखकर यह आश्वासन दिलाया कि वह उससे शांति से बात करना चाहते हैं। पत्र पर विश्वास करके बहादुरशाह किले से बाहर निकल आए। अकबर से बातचीत के दौरान किसी ने उस पर पीछे से हमला किया और उसे बंदी बना लिया। 17 जनवरी 1601 ईसवीं में अकबर ने आखिर किले पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। 

इस तरह से पहुंचे

▪️बुरहानपुर से किले की दूरी सिर्फ 20 किमी. है। किसी भी साधन से किले तक पहुंचा जा सकता है।

▪️नज़दीकी हवाईअड्डाइंटरनेशनल हवाईअड्डा

▪️ट्रेन सेबुरहानपुर रेलवे स्टेशन

आप यहां किसी भी मौसम में घूमने के लिए सकते हैं। यह जगह इतिहासकारों, खोजकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमी से लेकर सभी लोगों के लिए हैं। किला, बुरहानपुर जिले से काफ़ी पास में है। इसलिए आपको आनेजाने या खानेपीने की भी समस्या नहीं होगी। तो फिर क्या सोचा है आपने, आप रहे हैं ना किले के मनमोहक दृश्य को देखने।