एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारत का स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने का सफर जारी है। जापान में चल रहे खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन किया है। आज 30 सितंबर को भी भारत ने तीरंदाजी और शूट-ऑफ में दो गोल्ड मेडल जीते। इसके साथ ही भारत के खाते में अब 8 गोल्ड समेत 54 मेडल हो गए हैं। फ़िलहाल भारत पदक तालिका में 9वें स्थान पर है।
30 सितंबर की सुबह तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम, प्रीतिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। यह मेडल महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में चीन को 238-234 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम स्पर्धा में गोल्ड जीता है।
Bullseye for Gold! 🎯🥇
Heartiest congratulations to Jyothi Surekha Vennam, Prithika Pradeep, and Taniparthi Chikitha on winning Gold in the Women’s Compound Team event at #AsianGames2026. The trio also equalled the World Record in a masterclass of precision and skill!… pic.twitter.com/ixckk5emdJ
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 30, 2026
बाकी के खेल में आज दोपहर 3:30 बजे हॉकी महिला का सेमीफाइनल मैच होगा। इस मैच में भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। वहीं शाम 7:23 बजे कुश्ती में महिला खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगी। इस मैच में निशा दहिया का मुकाबला नॉर्थ कोरिया की महिला खिलाड़ी पाक सोल गम के साथ होगा।
सहारनपुर की प्राची चौधरी ने दौड़ में स्वर्ण जीता
यूपी के सहारनपुर की प्राची चौधरी ने 29 सितम्बर को 4 गुणा 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। तीन साल पहले चीन में रजत पदक जीता था।
जीत के बाद पीटीआई को इंटरव्यू में प्राची ने कहा “पिछली बार मैंने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पॉलिसी शुरू की थी कि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी डीएसपी (DSP) बनेंगे। इसलिए मेरा मुख्य लक्ष्य गोल्ड जीतना और डीएसपी (DSP) बनना था। यहाँ आने से पहले ही मैंने अपनी पूरी यूनिफॉर्म के लिए नाप भी दे दिया था क्योंकि मुझे पूरा भरोसा था कि इस बार मैं गोल्ड जीतकर ही लौटूंगी। लौटते ही मैं DSP की यूनिफॉर्म पहनूंगी। यह मेरा सपना है।”
VIDEO | Nagoya, Japan: Prachi, who won gold in the 4×400m relay and bronze in the 400m, says, “It feels very good. Winning an individual medal is a proud moment, and as soon as I won my individual medal, I got positive energy and a lot of motivation that if I can do well… pic.twitter.com/p0CvIb6eXW
— Press Trust of India (@PTI_News) September 29, 2026
शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में गोल्ड जीता। एथलेटिक्स में नीरू धांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा और किरण पहल, प्राची चौधरी, एमआर पूवम्मा और विथ्या रामराज ने महिला 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता।
आपको बता दें कि 4×400 मीटर रिले का मतलब है:
- टीम में 4 खिलाड़ी होते हैं।
- हर खिलाड़ी 400 मीटर दौड़ता है।
- इसलिए कुल दूरी = 4 × 400 = 1,600 मीटर
- यानी पूरी रेस 1.6 किलोमीटर की होती है।
एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) कब से शुरू और कब खत्म
एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का आयोजन 19 सितंबर से शुरू हो चुका है और यह 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। यह एशियन गेम्स का 20वां संस्करण है। इस बार एशियन गेम्स की मेजबानी जापान के आइची और नागोया शहर कर रहे हैं। प्रतियोगिताएं जापान के अलग-अलग शहरों और खेल स्थलों पर आयोजित की जा रही हैं।
एशियन गेम्स में एशिया के अलग-अलग देशों के खिलाड़ी कई खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। भारत भी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के साथ इन खेलों में उतरा है और 30 सितंबर तक उसके खाते में 54 मेडल आ चुके हैं।
एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारत ने किन खेलों में जीते गोल्ड मेडल?
30 सितंबर 2026 तक भारत ने 8 गोल्ड मेडल जीते हैं। ये स्वर्ण पदक क्रिकेट, कबड्डी, शूटिंग, एथलेटिक्स और तीरंदाजी में आए हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट में गोल्ड जीता, जबकि महिला और पुरुष कबड्डी टीमों ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
आप इसे आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर के भी देख सकते हैं।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’



