वाराणसी की रहने वाली गुंजन अग्रवाल (49 वर्ष) ने वो कर दिखाया, जो लाखों लोगों के लिए सिर्फ सपना होता है। उन्होंने 6961 मीटर ऊंची अकोनकागुआ (Aconcagua) चोटी पर चढ़कर एशिया से बाहर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय तिरंगा लहराया। गुंजन अग्रवाल एक बिजनेस वुमन हैं, लेकिन पर्वतारोहण का सपना उन्होंने कभी छोड़ा नहीं। 11 जनवरी को शुरू हुआ ये कठिन सफर कई चुनौतियों से भरा था — ठंड, थकान, डर और ज़िम्मेदारियों के बीच पति का साथ और खुद पर भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। कैम्प नंबर 3 पर कई घंटे रुकने के बाद, 21 जनवरी को 8 घंटे लगातार बिना रुके उन्होंने 6961 मीटर की ऊंचाई पार कर ली। गुंजन कहती हैं — “डर तो लगता है, लेकिन अगर तैयारी हो और हिम्मत न टूटे, तो कोई भी शिखर दूर नहीं।”
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’