खबर लहरिया Blog Akanksha Dubey Death : आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी गायक समर सिंह गिरफ्तार

Akanksha Dubey Death : आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी गायक समर सिंह गिरफ्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने वीरवार, 6 अप्रैल को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) ज़ारी किया था।

Accused singer Samar Singh arrested in Akansha Dubey case

                                                                           आरोपी गायक समर सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है ( फोटो – सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में आरोपी गायक समर सिंह को मेडिकल कराने के लिए गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र लाया गया है – एएनआई की ताज़ा रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

यूपी गाज़ियाबाद के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने एएनआई को बताया,”कल देर रात वाराणसी पुलिस ने गाज़ियाबाद पुलिस के सहयोग से वांछित अभियुक्त समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को ट्रांज़िट रिमांड के लिए गाज़ियाबाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है, इसके बाद उसे वाराणसी ले जाया जाएगा।”

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने वीरवार, 6 अप्रैल को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) ज़ारी किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट क, पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें आरोपी गायक समर सिंह का गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में लगी हुई है।

यह है मामला

रिपोर्ट्स के अनुसार, भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।

बता दें, मृतिका की माँ द्वारा काफी समय से आरोपी समर सिंह को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की जा रही थी। वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पुलिस इस मामले में काफी ढील बरत रही है इसी वजह से आरोपी नहीं पकड़ा जा रहा है। अब देखते हैं कि आरोपी समर सिंह के पकड़े जाने के बाद आगे किस प्रकार से कार्यवाही की जाती है।

ये भी देखें – वाराणसी : आकांक्षा दुबे केस में नई सीसीटीवी फुटेज हुई लीक

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke