जून की एक तारीख से क्रेडिट कार्ड, ईपीएफओ, यूपीआइ पेमेंट आदि के नियम बदलेंगे। आधार कार्ड में कुछ अपडेट करने के लिए 1 जून 2025 से 14 जून 2025 तक फ्री में बदलाव किए जाएंगे, जो 1 जून से शुरू हो चुका है।
लेखन- रचना
जून महीने के पहली तारीख से देश में कुछ नियम लागू हो चुके हैं। यह नियम आम लोगों के जीवन पर सीधा असर डाल सकता है। इनमें आधार कार्ड से सम्बंधित जानकारी से को मुफ़्त में अपडेट करने से लेकर ईपीएफओ और म्यूचुअल फंड में निवेश से जुड़े नियम शामिल है। आइए विस्तार से जानते हैं कि 1 जून से क्या क्या बदलने वाला है।
आधार कार्ड अपडेट
आधार कार्ड धारकों के लिए UIDAI (यूआइडीएआइ) (Unique Identification Authority of India) ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब 1 जून 2025 से 14 जून 2025 तक, आप अपने आधार कार्ड की डेमोग्राफिक डिटेल्स (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर) को UIDAI (यूआइडीएआइ) की आधिकारिक वेबसाइट (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) My Aadhaar पर मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। यह सुविधा केवल ऑनलाइन उपलब्ध है। जो लोग 14 जून के बाद अपनी आधार में बदलाव करवाना चाहेंगे तो उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर 25 रु और ऑफलाइन मोड़ में 50 रु देने होंगे। सरकार ने दस्तावेजों के रिकॉर्ड में लोगों की अपडेट जानकारी रखने के लिए ये विंडो खोली है।
आधार अपडेट कैसे करें ?
- My Aadhaar पोर्टल पर जाएं।
- अपने आधार नंबर और OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
- ‘Document Update’ (डोक्यूमेंट अपडेट) विकल्प चुनें।
- आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे पहचान और पता प्रमाण) की स्कैन की गई प्रति अपलोड करें।
- अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करें और 14-अंकों का URN (यूआरएन) नोट करें।
अपडेट के बाद, आप अपने आधार कार्ड को पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीआई पेमेंट अपडेट
यूपीआई पेमेंट एक जून से और तेजी से होगा। एनसीपीआई ने यूपीआई ट्रांजैक्शन रिस्पॉन्स टाइम को 30 सेकंड से घटाकर 15 सेकंड करने का निर्देश दिया है। वहीं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए यूपीआई का नया नियम 30 जून से लागू हो जा रहा है। इसके तहत भुगतान करते समय यूजर को रकम प्राप्त करने वाले प्राप्तकर्ता का बैंक में पंजीकृत वास्तविक नाम ही दिखाई देगा।
म्यूचुअल फंड के लिए अपडेट
SEBI (एसइबीआइ) ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के टाइम में बदलाव किया है। इसमें ऑफलाइन लेन-देन की अंतिम सीमा अब दोपहर 3 बजे तय की गई है। वहीं ऑनलाइन निवेश के लिए समय शाम 7 बजे तक रखी गई है। इन बदलावों का मकसद निवेश प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट और सुरक्षित बनाना है। ओवरनाइट फंड्स जो सरकारी वित्तीय में निवेश करते हैं, उन्हें कम जोखिम वाले निवेश के रूप में देखा जाता है और यह बदलाव छोटे निवेशकों के लिए राहत भरा हो सकता है।
ईपीएफओ 3.0 अपटेड
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जून में अपने सदस्यों के लिए नई सुविधाएं शुरू कर किया है। इस महीने से ईपीएफओ का नया वर्जन 3.0 लॉन्च हुआ है। इससे ईपीएफओ सदस्यों को पीएफ से जुड़ी सारी जानकारियां, जैसे नकद निकासी, दावा करना या जानकारी को अपडेट करना पहले से काफी आसान हो जाएगा। वहीं, इसी महीने से ईपीएफओ खाते से एटीएम के जरिए निकासी सुविधा भी शुरू की जा सकती है।
जीएसटी के नियम में अपटेड
1 जून 2025 से जीएसटी में बड़े बदलाव किया जा रहा है। जून से इनवायस नंबर अब केस-इंसेसिटिव (अपर और लोवर केस) होगा। बदलाव के बाद ABC और abc सब लगभग एक ही होंगे।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’