खबर लहरिया ताजा खबरें नन्ही आल्हा गायक दीक्षा की दमदार आवाज़ की एक झलक

नन्ही आल्हा गायक दीक्षा की दमदार आवाज़ की एक झलक

सावन का मौसम अपने साथ लेकर आता है ढेर सारी खुशियां, स्वादिष्ट पकवान। झमाझम बारिश में हम सबका नाचने का मन करने लगता है लेकिन इस मौसम में चार-चाँद लगाने के लिए आते हैं आल्हा गायक। बुंदेलखंड में आज भी लोग सावन भादो के महीने में आल्हा सुन्ना पसंद करते हैं और यहाँ आपको हर क्षेत्र में आल्हा गायक भी खूब देखने को मिल जायेंगे। इन गायकों की बुलंद आवाज़, संगीत की ताल, और अनोखा पहनावा सभी का मन मोह लेता है। आज हम आपको महोबा ज़िले के बघवा गाँव की एक नन्ही आलाह गायक की आवाज़ सुनाएंगे। 8 साल की दीक्षा इतनी छोटी सी उम्र में महोबा की अलग-अलग जगहों पर जाकर आलाह गायन करती हैं और सबका दिल जीतती हैं। तो चलिए आप भी सुनिए नन्ही दीक्षा की मधुर आवाज़।

ये भी देखिये: 

हरा रंग मन भावन, देखो आया सावन

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)