खबर लहरिया क्राइम 85 साल की बुजुर्ग महिला ने नाती पर लगाया बलात्कार का आरोप

85 साल की बुजुर्ग महिला ने नाती पर लगाया बलात्कार का आरोप

जिला चित्रकूट के पहाड़ी थाने के अंतर्गत एक गाँव में लगभग 85 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बुर्जुग महिला के बेटे का कहना है कि देर रात गांव के झंगु नाम के लड़के ने उसकी माँ के साथ बलात्कार किया और मार-पिटाई भी की। आज इस घटना को लगभग एक महीने हो गए हैं और उसकी माँ अब भी उठ नहीं पा रही हैं। आरोपी को जेल तो भेज दिया गया है लेकिन एक बार दवा-दवाई के बाद उसकी माँ के लिए सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गयी है।

पीड़िता बुज़ुर्ग महिला वह कहती हैं कि आरोपी, ‘मुझे ऐसे-ऐसे गलत शब्द कह रहा था वह चाहती हैं कि आरोपी को फांसी की सज़ा दी जाये।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन आज हर तरह के अभियान चला रही हैं लेकिन इसके बावजूद भी महिलाएं सुरक्षित क्यों नहीं है? बुज़ुर्ग हो या बच्ची, आये दिन उनके खिलाफ यौन हिंसाओं के मामले बढ़ रहे हैं। आखिर सरकार की सुरक्षा व्यवस्था कहाँ है?

ये  भी देखें:

बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)