खबर लहरिया जवानी दीवानी इस दिवाली अयोध्या में जलेंगे छह लाख दिए, क्या बस्तियां भी होंगी रौशन या छाया रहेगा अँधेरा?

इस दिवाली अयोध्या में जलेंगे छह लाख दिए, क्या बस्तियां भी होंगी रौशन या छाया रहेगा अँधेरा?

जिला अयोध्या, जमथरा घाट। जहाँ अयोध्या इस बार फिर दीपोत्सव होगा और लगभग छ लाख दीये जलेगे राम नगरी दुल्हन की तरह से सजी पर क्या अयोध्या से कुछ ही दूरी पर रहने वाले असहाय लोग जो छप्पर मे रह कर गुजारा कर रहे हैं। क्या उनके घर दिये जल पाये गे जहाँ पर सरकार करोडों रुपये खर्च कर रही है तो चलिए फिर हम जमथरा घाट के लोग से बात करती हू।

लोगों का कहना है कि इस बार की दीवाली बहुत ही हल्की और खराब होगी घर में पैसे नहीं है। लाकडाउन की वज़ह से स्थति बहुत ही खराब हो गयी सरकार भी कोई मदद नहीं करती है। दिनभर मजदूरी करती है शाम को खाना तब मिलता है। नहीं तो नहीं इस समय कोई काम नहीं मिल रहा है तो दीवाली कैसे मनायेगे। एक तो सरकार कोई भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

आवास ना ही शौचालय दूसरी तरफ आर्मी वाले भगा ते है हम लोग यहाँ लगभग दो सौ साल से रह रहे हैं है कहा जाये यहाँ पर को ई भी विधायक सांसद कोई भी हमारी बात नहीं सुनता है ना ही आते हैं। सरकार दीपोत्सव मना रहे हैं लगभग छ लाख दीये जलेगे इससे क्या होगा क्या इससे हमारे घर दीये जल पायेगें नहीं ना तो क्या फायदा।