दैनिक भास्कर के खबर अनुसार बिहार सरकार ने TRE-4 (स्कूल शिक्षक बहाली का चौथा चरण) के तहत नई शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने खाली पदों की सूची यानी अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। अब BPSC जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा जिसमें आवेदन की तारीख और परीक्षा की जानकारी दी जाएगी।
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती
इसमें कुल 45,198 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह अब तक का सबसे कम पदों वाला चरण माना जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा भर्ती 10+2 (11वीं और 12वीं) स्कूलों में 16,774 पदों पर होगी। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1 से 5) में 10,778 पद, मिडिल स्कूल (कक्षा 6 से 8) में 8,563 पद और हाई स्कूल (कक्षा 9 और 10) में 9,083 पद भरे जाएंगे। हाई स्कूल और 10+2 को मिलाकर कुल 25,804 शिक्षक नियुक्त होंगे।
प्राइमरी स्कूल में भर्ती की स्थिति
प्राइमरी स्कूल में सबसे ज्यादा भर्ती सामान्य विषय के शिक्षकों की होगी। यहां सामान्य विषय के 7,184 पद, उर्दू के 3,559 पद और बांग्ला के 35 पद भरे जाएंगे। मिडिल स्कूल में गणित और विज्ञान विषय के 2,188 पद, सामाजिक विज्ञान के 1,190 पद, हिन्दी के 1,096 पद, अंग्रेजी के 1,929 पद, संस्कृत के 1,225 पद और उर्दू के 935 पदों पर बहाली होगी।
मिडिल स्कूल में भर्ती
मिडिल स्कूल (कक्षा 6 से 8) में कुल 8,563 शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। यहां सबसे ज्यादा जरूरत गणित और विज्ञान के शिक्षकों की है।
– गणित और विज्ञान के 2,188 पद
– सामाजिक विज्ञान के 1,190 पद
– हिन्दी के 1,096 पद
– अंग्रेजी के 1,929 पद
– संस्कृत के 1,225 पद
– उर्दू के 935 पद पर भर्ती होगी।
इससे मिडिल स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा।
हाई स्कूल और 10+2 स्कूलों में भर्ती
हाई स्कूल (कक्षा 9-10) में 9,083 पदों पर शिक्षक बहाल किए जाएंगे।
वहीं 10+2 स्कूलों में 16,774 पदों पर बहाली होगी।
इस तरह दोनों को मिलाकर कुल 25,804 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। यह भर्ती माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए की जा रही है।
पटना जिले में पदों की स्थिति
पटना जिला अभ्यर्थियों के लिए काफी मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि यहां पद बहुत कम हैं।
कक्षा 9-10 में –
– संस्कृत के 71 पद
– उर्दू के 31 पद
– सामाजिक विज्ञान के 4 पद
– संगीत के 14 पद खाली हैं।
10+2 स्कूलों में –
– केमिस्ट्री के 72 पद
– फिजिक्स के 35 पद
– राजनीति शास्त्र के 14 पद
– अंग्रेजी के 34 पद
– हिन्दी के 21 पद
– संस्कृत के 31 पद
– उर्दू के 52 पद भरे जाएंगे।
बाकी विषयों की सीटें पहले ही भर चुकी हैं।
दो तारीखों में भेजी गई अधियाचना
बिहार सरकार ने भर्ती से जुड़ी अधियाचना दो अलग-अलग तारीखों में भेजी है।
– हाई स्कूल और 10+2 स्कूलों की रिक्तियों की सूची 5 फरवरी 2026 को भेजी गई थी।
– इसके बाद प्राइमरी और मिडिल स्कूल की रिक्तियों की जानकारी 9 फरवरी 2026 को BPSC को दी गई।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
