खबर लहरिया Hindi Mahoba: सूर्य महोत्सव 2026, संस्कृति, खरीदारी और मनोरंजन एक ही मंच पर

Mahoba: सूर्य महोत्सव 2026, संस्कृति, खरीदारी और मनोरंजन एक ही मंच पर

महोबा जिले में सूर्य महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 11 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक पुलिस लाइन मोदी ग्राउंड, महोबा में चल रहा है। यह आयोजन महोबा जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, जिसे जिला प्रशासन और जिला अधिकारी महोबा के माध्यम से संपन्न कराया जा रहा है। सूर्य महोत्सव में 👉 सांस्कृतिक कार्यक्रम 👉 लोक नृत्य और संगीत 👉 विभिन्न राज्यों से आए स्टॉल 👉 हस्तशिल्प, खानपान और खरीदारी 👉 पारिवारिक मनोरंजन एक ही मंच पर देखने को मिल रहा है। यह महोत्सव न सिर्फ मनोरंजन बल्कि स्थानीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रयास भी है।

ये भी देखें –

Ambedkar Nagar News: तीन दिवसीय ऐतिहासिक श्रवण धाम महोत्सव 2026 का आज समापन

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL