खबर लहरिया मनोरंजन 32 इंच का लड़का बनना चाहता है काॅमेडियन

32 इंच का लड़का बनना चाहता है काॅमेडियन

                  (फोटो साभार-आईबीएन खबर)

(फोटो साभार-आईबीएन खबर)

चंडीगढ़। कहते हैं ना कि कभी इंसान के सपनों के पीछे उसके शरीर की परेशानियां आड़े नहीं आतीं। कुछ  ऐसे ही जज़्बे से भरा है ये लड़का।
एक ऐसा लड़का जिसकी लम्बाई 32 इंच है। यानी अगर क्रिकेट खेलने वाले बैट से तुलना करें तो उससे भी छोटी। लड़का भले ही छोटा हो लेकिन उसके इरादे और हौंसले दोनों  बुलन्द हैं। लड़का बड़ा होकर एक काॅमेडियन बनना चाहता है। और लोगों को इस भागती दौड़ती दुनिया में दो पल के लिए हंसाना चाहता है।
रमन रैकवार पंजाब का रहने वाला है और वो अभी पन्द्रह साल का हो गया है। लेकिन अभी तक उसकी लम्बाई केवल 32 इंच ही है। उसकी लम्बाई ना बढ़ने से उसके चेहरे की मुस्कान बिल्कुल खो सी गई थी। लेकिन अब रमन अपने इरादे को मज़बूत कर चुका है। और वो एक काॅमेडियन बनना चाहता है। रमन का दावा है कि वो दुनिया का सबसे छोटा कॅामेडियन बन जाएगा।
बहरहाल कुछ भी हो रमन भी पंजाब में अपने परिवार के साथ रह रहा है और अपने उम्र के बच्चों के साथ हंसी खुशी जि़न्दगी बिता रहा है। रमन का कहना है, ‘‘क्या हुआ मेरी लम्बाई कम है तो लोग मुझे ऐसे ही प्यार करते हैं, ये मुझे बहुत अच्छा लगता है।’’