खबर लहरिया मनोरंजन क्रिकेट का हज़ारी

क्रिकेट का हज़ारी

  (फोटो साभार-ज़ी न्यूज़)

(फोटो साभार-ज़ी न्यूज़)

क्रिकेट के शौकीन तो आप भी होगें। इसमें अभी तक आप कितने रन के बारे में सुन चुके हैं? एक बल्लेबाज़ कितनेेे रन बना सकता है? एक सौ, दो सौ, तीन सौ या तो चार सौ? आज आपको हज़ारी के बारे में बता रहे हैं।
मुंबई के पन्द्रह साल के प्रणव धनावड़े ने 1009 रनों का रिकार्ड बना दिया है। प्रणव ने यह रिकार्ड घरेलू क्रिकेट में खेलते हए बनाया। प्रणव ने यह उपलब्धि दादर क्रिकेट मैदान पर खेलते हुए प्राप्त की। इस उपलब्धि के बाद लोगों का बधाइयां देने का ताँता  लगा हुआ है। प्रणव की तारीफ में दिलीप वेंगेसकर ने कहा यह विश्व रिकाॅर्ड है।
प्रणव के इस रिकाॅर्ड के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आने वाले पंाच साल के लिए प्रणव को हर महीने दस हज़ार रूपए स्काॅलरशिप दी जाएगी। जल्दी ही वो मुंबई के लिए खेल सकता है।