महोबा जिले के पचवारा गांव में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव के करीब एक दर्जन किसानों ने वन विभाग को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर लगे लगभग 300 हरे और फलदार पेड़ों को रात में काट दिया गया। किसानों का कहना है कि बिना अंतिम फैसला हुए जबरन सीसी रोड बनाई जा रही है।
वहीं ठेकेदार का दावा है कि किसानों की सहमति से ही काम कराया जा रहा है और वहां बड़े पेड़ नहीं थे।