खबर लहरिया औरतें काम पर 124 घंटे कथक कर बनाया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड’

124 घंटे कथक कर बनाया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड’

dancer copyजिला वाराणसी। वाराणसी की सोनी चैरसिया ने लगातार 124 घंटे कथक करके अपना नाम गिनिज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। यह रिकार्ड पहले केरल की हेमलता के नाम था। हेमलता ने यह रिकार्ड 123 घंटे 15 मिनट तक कथक करके बनाया था।
वाराणसी के सामान्य परिवार में जन्मी सोनी का बचपन से ही नृत्य व संगीत में रूझान रहा है। साल 2010 में लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज कराया, जिसके बाद उन्होंने अपना लक्ष्य केरल के कलामंडलम की हेमलता का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का बनाया।
सोनी ने शनिवार देर शाम 9 बजकर 23 मिनट पर यह रिकॉर्ड सोनी ने अपने नाम किया। उसने लगातार 124 घंटे तक कथक डांस कर यह उपलब्धि हासिल की। 124 घंटे पूरे होने के बाद भी सोनी का डांस अब भी जारी है। सोनी का कहना है कि जब तक उनका शरीर साथ देगा वो डांस करती रहेंगी। सोनी की इस उपलब्धि को हासिल करते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सोनी, उनके कोच राजेश डोगरा, और उनके परिवार के अन्य लोग फूले नहीं समा रहे हैं।
वाराणसी के मोहनयराय स्थित माउंट लिट्रा स्कूल में सोनी चैरसिया ने इस रिकार्ड को बनाया। रिकार्ड बनते ही पमरा स्कूल तालियों से गूंज उठा।
सोनी चैरसिया जब मंच पर उतरी तभी से लोगों ने हौसला बढ़ाना शुरू कर दिया। सोनी के पिता श्यामचन्द्र चैरसिया ने बताया कि सोनी वर्ल्ड रिकार्ड के लिए एक तपस्या की तरह मेहनत करती थी। पिछले एक साल से सोनी सुबह से अपना अभ्यास शुरू करती थी तो रात को ग्यारह बजे तक करती थी। सुबह तीन बजे नाव से गंगा के उस पार दौड़ लगाने के लिए जाती थी। रेत पर दौड़ लगाती थी और रेत पर ही योगा भी करती थी। खाने में सोनी हल्का खाना और दलिया लेती थी।

 खबर लहरिया ब्यूरो