खबर लहरिया ताजा खबरें ललितपुर : 11 हजार वोल्टेज की तार बनी 50 परिवारों के लिए खतरा

ललितपुर : 11 हजार वोल्टेज की तार बनी 50 परिवारों के लिए खतरा

जिला ललितपुर ब्लॉक महरौनी गाँव साढूमल के लोगों का कहना है कि उनके यहां जो लाइट है उसका वॉल्टेज 11,000 जिससे वह परेशान हो चुके हैं। कई बार इससे हादसा भी हो चुका है। महीने में दो से तीन बार तार गिरता ही गिरता है। बहुत बड़ा हादसा टल जाता है और वह लोग बाल-बाल बच जाते हैं। लोगों ने कई बार अधिकारीयों से हाइ वॉल्टेज तारों को हटाने के लिए कहा।

गांव में 50 परिवार रह रहा है और सब पर खतरा मंडरा रहा है। दो-तीन बार उनके घरों में आग भी कग चुकी है। उन्हें काफ़ी नुकसान भी हुआ है। इसके बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मांग करने के बाद भी अधिकारीयों द्वारा पुराने तार को नहीं हटाया गया। अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो इसका ज़िम्मेदार कौन होगा?

ये भी देखें – चित्रकूट: 2 महीने बाद दर्ज हुई बलात्कार की घटना, आरोपी अब तक नहीं हुए गिरफ्तार

एक बार जब घर में आग लगी तो वह अपने बच्चों को लेकर बाहर भाग आये। घटना के बारे में बिजली विभाग को सूचना दी गयी। छतों पर जाती तारों में करंट दौड़ता रहता है। जब कोई बिल्ली तार पर चढ़ती है तो वह भी मारी जाती है। उनसे कहा जाता है कि 7 हज़ार रूपये लाओ तो उनके यहां की लाइट काट दी जायेगी। वह लोग मज़दूर है, पैसे कहां से लाएंगे।

मडावरा के एसडीओ विनोद कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर कुछ ऐसा है तो वह इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करेंगे।

ये भी देखें – विकास की धीमी रफ़्तार ले रही लोगों की जानें, पुलिया ने होने से नदी से रास्ता पार करते हैं लोग

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)